बख्शी का तालाब: चेन्नई में युवक की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने कुर्सी रोड जाम कर जताया आक्रोश
महिंगवां क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी युवक सौरभ की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि युवक को काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाया गया था। परिजनों ने बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।