चौकी केशवाही पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझौली में रेड कर स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर ले जाते पकड़ा गया। चालक झनका बैगा व वाहन मालिक के विरुद्ध बीएनएस व खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने खुलासा किया है।