एटा: जनेश्वर मिश्र सभागार में भूतपूर्व सैनिक रैली व स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन, वीर नारियों एवं दिग्गजों का हुआ सम्मान
Etah, Etah | Apr 13, 2026 जनपद एटा में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों/वीरांगनाओं के सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के उद्देश्य से सोमवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में भव्य पूर्व सैनिक रैली एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद एटा एवं कासगंज से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाया।