कोडरमा: लोकाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में ट्राई साइकिल सवार एक दिव्यांग को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घायल की पहचान चित्रगुप्त नगर निवासी पिंटू कुमार उम्र 35 वर्ष पिता अशोक वर्णवाल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का इलाज किया।