चूरू जिले में शीतलहर व घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देते हुए अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार शाम 8 बजे करीब आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया है।