पीलीभीत: खासपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से मकान और शौचालय हुए ध्वस्त
पीलीभीत के खासपुर में सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम के बीच गांव निवासी छोटेलाल के छप्परपोश मकान पर विशाल सेमल का पेड़ गिर गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय छप्पर के नीचे बंधी बकरियां भी चपेट में आकर घायल हो गईं, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।