दरभंगा: दरभंगा में स्व.सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज़, SSP जगुन्नाथ रेड्डी ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
दरभंगा में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। बहुप्रतीक्षित “स्व. सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026” का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में आयोजित उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर SSP मौजूद थे।