अगिआंव: प्रखंड के रत्नाढ़ बनास नदी से गड़हनी पुलिस ने बरामद किया एक व्यक्ति का शव
Agiaon, Bhojpur | Nov 23, 2024 अगियांव प्रखण्ड के रत्नाढ़ गांव के बनास नदी से गड़हनी पुलिस शनिवार के दोपहर 2 बजे एसडीआरएफ टीम के सहयोग से एक शव बरामद किया गया। शव रत्नाढ़ निवासी आलू मुसहर के रूप में किया गया हैं। शव को पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। मृतक मछली मारने के दौरान नदी में गिर गया था और डूबने से मौत हो गई थी।