लखीमपुर खीरी में सामने आए एक पारिवारिक विवाद ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। बिहार निवासी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी लवली और तीन बच्चों के साथ उसे वापस घर ले जाने के लिए लखीमपुर पहुंचे थे। पति और बच्चों ने लवली से परिवार बचाने की अपील की, लेकिन वह अपने फैसले पर अधिक रही।