मांगरौल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेला ग्राउंड से उत्साह व जोश के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
Mangrol, Baran | Aug 10, 2024 मांगरोल कस्बे के मेला ग्राउंड से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का शुभारंभ मेला ग्राउंड से हुआ तिरंगा रैली बस स्टैंड सहित कहीं मार्गो से होती हुई बमोरी तिराए पर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ तिरंगा रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति उद्घोष लगाए।