मांगरौल: सीसवाली थानाधिकारी ने रोड़ पर चल रहे राहगीरों को फूल देकर वृक्षारोपण करने की अपील की।
Mangrol, Baran | Aug 8, 2024 हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीसवाली थाना अधिकारी छोटू लाल वर्मा ने थाना सीसवाली के सामने आने वाले राहगीरों को फूल देकर वृक्षारोपण करने व राजस्थान को हरा भरा करने की एक अनूठी पहल कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील लोगों से की।इस दौरान पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।