मांगरौल: जिला कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलरों का धरणा जारी मांगरोल तहसील से भी धरणे में पहुंचे राशन डीलर
Mangrol, Baran | Aug 7, 2024 बारां जिले कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलरों का अनिश्चितकालीन धरणा जारी है। मांगरोल तहसील क्षेत्र के राशन डीलर भी धरणे में पहुंचे।राशन डीलर जिला अध्यक्ष योगेश गौड़ ने बताया कि पिछले सात दिनों ने धरणा जारी है। लेकिन सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जा रही है। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर व रसद अधिकारी ज्ञापन दे चुके हैं।