पलवल: पलवल में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, कहा- 18 जनवरी को मंत्री आवास का करेंगे घेराव, बस सेवा को पूंजीपतियों के हवाले
पलवल में मंगलवार दोपहर 3 बजे हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज बस डिपो के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। धरना- प्रदर्शन की अध्यक्षता गंगाराम सौरोत और सत्येनपाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन कुलदीप देशवाल ने किया। राज्य कोषाध्यक्ष