जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ की ओर से बम से बचाव के लिए मॉक ड्रिल की गई। यह मॉक ड्रिल एयरपोर्ट पर और आसपास के इलाके में रियल टाइम में बम की धमकी से लेकर सर्च रिस्पांस टाइम के लिए की गई। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा की तैयारियां और प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करना था।