मंदसौर: नई आबादी स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व पर कीर्तन, लंगर व अन्य आयोजन हुए
मंदसौर में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा 1699 में खालसा पंथ की स्थापना को याद किया गया,साथ ही रबी फसल कटाई और सिख नव वर्ष के रूप में भी पर्व मनाया गया, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया,इस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,