छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन हालात बेकाबू होते नजर आए। कई खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था, टोकन संकट और घंटों इंतज़ार से किसान परेशान दिखे। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।संजारी-बालोद की पूर्व भाजपा विधायक कुमारी बाई साहू खुद अपने धान को बिकवाने के लिए खरीदी केंद्र में धरने पर बैठी नजर आईं। बालोद जिले के कई धान खरीदी केंद्र में अंतिम दिन हालात बेहद खराब रहे।सुबह से रात तक किसान कतारों में खड़े रहे, लेकिन टोकन और स्लॉट की समस्या के चलते धान खरीदी नहीं हो सकी।