विशुनपुरा श्री बंशीधर नगर सड़क अंतर्गत चितरी गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला नगर उटारी निवासी परीक्षा प्रसाद की पत्नी कांति देवी है। दोनों मझिआंव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से घर बाइक से लौट रहे थे। चितरी में पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर गिर गई।