खरगोन के दगड़खेड़ी में किसानों का भूमि रिकॉर्ड की मांग को लेकर प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। इस बीच, एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने स्पष्ट किया कि जिस भूमि पर किसान खेती कर रहे हैं, वह शासकीय है। हालांकि, उद्योग लगाने का आवेदन एक माह पहले ही निरस्त हो चुका है।