नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग का प्रदर्शन 204वें दिन जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीयआवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य मे किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 204 वे दिन भी जारी रहा।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व मे निगम कर्मचारियो ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधो लगाए।