नैनीताल: भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा टम्टा ने 160 वोटों से जीत दर्ज की, कार्यकर्ताओं में खुशी
भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी कांग्रेस से सीमा टम्टा ने 160 वोटो से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा को 2822 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमला आर्य को 2662 वोट मिले।वही 184 मत रद्द हुए। सीमा टम्टा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। नगर पालिका के नए अध्यक्ष सीमा टमाटर ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हर हाल दूर करेंगी।