भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान राँची द्वारा संयुक्त रूप से एक तसर रेशम कृषक मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुक्रवार 28 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से कुम्हरावंड में आयोजित होगा ।