सिद्धमुख: सादुलपुर के लीलकी में गरीब किसान के घर लगी अज्ञात कारणों से भीषण आग, चना-मूंग जले, 6 मवेशी झुलसे, मुआवजे की मांग
Sidhmukh, Churu | May 26, 2026 सिधमुख थाने के गांव लीलकी में एक गरीब किसान के घर में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई।लीलकी निवासी रोताश बागड़ी पुत्र केशु राम धानक के घर दोपहर सवा एक बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घर में रखे चने और मूंग पूरी तरह जलकर राख हो गए व बंधी 5-6 मवेशिया झुलस गई।