मेरठ: हस्तिनापुर में होली खेल रही महिलाओं पर छेड़छाड़ का आरोप, कश्यप समाज ने SSP ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Mar 17, 2025 मेरठ में सोमवार को कश्यप समाज सैकड़ो लोगों ने महिलाओं के साथ एसएसपी ऑफिस का घिराव कर दिया। एसएसपी ऑफिस परिसर में उन्होंने धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर दिया। कश्यप समाज के लोगों का आरोप था कि होली के दिन महिलाओं पर रंग लगाने और छेड़छाड़ के विरोध पर ठाकुर समाज के लोगों ने बलकटी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ितों ने ssp से की शिकायत