मेरठ: भावनपुर में मंदिर में चोरी, CCTV में दिखे दो युवक, ताला तोड़कर ₹25 हजार की नगदी और कीमती सामान किया चोरी
Meerut, Meerut | Mar 17, 2025 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्रों से 25 हजार की नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पूजा अर्चना को पहुंचे भक्त ने जब मंदिर का ताला टूटा देखा तो चोरी की घटना का पता चला। मंदिर में हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में रोष फैल गया।