चूरू: तारानगर क्षेत्र के गांव में कम अंक आने से आहत छात्रा ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, आईसीयू में भर्ती
Churu, Churu | Apr 1, 2026 चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं कक्षा के परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने पर आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार छात्रा हाल ही में घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम से काफी निराश थी।