गिरिडीह: टुंडी रोड से श्रीरामपुर होते हुए चतरो तक बनने वाली सड़क का गिरिडीह विधायक ने किया शिलान्यास
टुंडी रोड से श्रीरामपुर होते हुए चतरो तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सानू ने विधिवत रूप से किया। बताया गया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क की कुल लंबाई 7.90 किलोमीटर होगा। टीकोडीह श्रीरामपुर मार्केट पूर्णानगर और चतरो के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।।