धनघटा: सिरसी गांव के सिवान में लगी भीषण आग, तहसीलदार राम जी ने दौड़कर बुझाई आग, ग्रामीणों ने की सराहना
धनघटा तहसील क्षेत्र के धनघटा थाना अंतर्गत सिरसी गांव के सिवान में शनिवार दोपहर 2:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसी बीच क्षेत्र भ्रमण पर निकले तहसीलदार धनघटा, राम जी ने संवेदनशीलता और साहस का परिचय देते हुए खुद आग बुझाने के लिए मो