बीना: ब्रिज कंपनी की लापरवाही का कीचड़ बना ट्रैप! अंबेडकर तिराहे पर वैकल्पिक रास्ता बन गया मुसीबत
Bina, Sagar | Jun 8, 2026 ब्रिज कंपनी ने समय पर काम नहीं किया। बारिश के मौसम से महज चंद दिन पहले अंबेडकर तिराहे के पास अचानक काम शुरू कर दिया। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उन्होंने एक खेत का कच्चा रास्ता बना दिया। लेकिन ये रास्ता वाहन चालकों के लिए ‘कीचड़ का जाल’ साबित हुआ। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे महज आधे घंटे की तेज़ बारिश ने पूरे 50 मीटर लंबे रास्ते को कीचड़ में तब्दील कर दिया।