रहुई: पतासंग से पैठना टोल प्लाजा तक गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक, दुर्घटना की आशंका
Rahui, Nalanda | May 9, 2026 रहुई प्रखंड स्थित पैठना टोल प्लाजा के पास भारी वाहनों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग पर पतासंग मोड़ के समीप ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए कट का अब खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। ट्रक, हाईवा और ट्रेलर चालक टोल टैक्स बचाने के लिए इसी कट से रॉन्ग साइड में प्रवेश कर करीब आधा किलोमीटर तक गलत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं।