दानापुर बक्सर रेल खंड स्थित बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन लगभग पौने दो घंटे तक रविवार को बाधित रहा। रेलवे पटरी को बदलने को लेकर रविवार को 1:00 बजे अपराह्न से 2:45 तक डाउन रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन भी बाधित रहा। वही रेलवे क्रॉसिंग पौने दो घंटा तक बंद रहने के कारण इटाढ़ी सड़क पर परिचालन भी प्रभावित रहा।