तारापुर: अफजालनगर खुदिया में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, यूपी-बिहार के पहलवानों ने दिखाया दम
प्रखंड क्षेत्र के अफजाल नगर में आयोजित ऐतिहासिक पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता ने एक बार फिर खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया. मंगलवार की संध्या अफजाल नगर प्राथमिक विद्यालय राघोपुर खरवा मैदान में आयोजित इस भव्य दंगल में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और बिहार के विभिन्न जिलों से पहलवानों ने भाग लिया. पहले ही दिन हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में उमड़ पड़े.