प्रतापपुर: बनारस मुख्य मार्ग पर छुई नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत
चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित छुई नाला के समीप बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीजी 30जे 3419 नंबर की पल्सर बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।हादसा इतना गंभीर था कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया