बहराइच: ककरहा इलाके में तेंदुए ने 7 साल की बच्ची पर किया हमला, मां ने बचाई जान
बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र के ककरहा इलाके में एक तेंदुआ घर में घुसकर 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। तेंदुआ मच्छरदानी फाड़कर बच्ची को उठा ले गया, लेकिन मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बच्ची की जान बचाई। घायल बच्ची की मां साबरुन ने बताया कि उनकी बेटी साइमा उनके साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी तेंदुए ने हमला करके बच्ची को घायल कर दिया। इलाज जारी है।