बिल्सी: नेथुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झूलसे, मौके पर पहुंची पुलिस
Bilsi, Budaun | Jul 3, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए। घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।