कटोरिया रेफरल अस्पताल में मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे 14 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पूर्व सभी का जरूरी जांच किया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए योग्य पाए जाने पर बारी बारी से सभी का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद 24 घंटे के लिए सभी को वार्ड में भर्ती रखा गया है।