निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा के धनोरा गांव में बिजली का कहर, 11 केवी तार टूटकर घर पर गिरा, करंट से सास-बहू की हुई मौत, परिवार में मातम
बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के धनोरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत पर बने घर पर गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रही संतोष देवी और उनकी बहू मंजू देवी करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। करंट से घर में आग भी लग गई, जिससे चारा और अन्य