आजमगढ़ जनपद में शासन के दिशा निर्देशन में सोमवार को मेहनाजपुर सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । मेहनाजपुर, गंभीरपुर, देवगांव व अन्य थाना के थानाध्यक्षों के नेतृत्व में मय फोर्स विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे । चौपाल सहित अन्य माध्यमों से महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया ।