चंदौली: लंदन की ब्रिटिश संसद में चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को किया गया सम्मानित
चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर मुगलसराय निवासी डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। ऑटो इम्यून डिजीज पर शोध प्रस्तुति के लिए अवार्ड मिला। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय मरीजों व शुभचिंतकों को दिया। जनपद में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।