झांसी: झांसी में आंधी के साथ हुई बारिश में खेत पर धान की बुवाई कर रहे युवक पर गिरी बिजली, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2026 झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जेरा गांव निवासी अंशुल यादव खेत में धान की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान उस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोठ एसडीएम अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।