थाना थानगांव क्षेत्र के थौरा गाँव स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर चोरी किए जाने के मामले ने मंगलवार को तनाव बढ़ा दिया। बीती रविवार रात गांव के ही सत्तीदीन पुत्र मोहनलाल पर मूर्ति क्षतिग्रस्त कर उठाकर ले जाने का आरोप लगा। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी विजय कुमार ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई।