लोहरदगा: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, सफारी वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, एक युवक की मौत, पांच घायल
जेसीबी और क्रेन की मदद से वाहन में फंसे युवक को निकाला गया, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी के समीप शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार सफारी वाहन अचानक अनियंत्रित