खनियाधाना: सूरजपुरा में खेत में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
शिवपुरी जिले के सब रेंज खनियाधाना के अंतर्गत बीट गुडर के पहाड़पुर सूरजपुरा में रात 2 बजे एक 7–8 फुट लंबा मगरमच्छ खेत में बनी टपरिया में घुस गया। सूरजपुरा के ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीट प्रभारी गुडर को दी। मौके पर तुरंत रेस्क्यू के लिए स्टाफ चौकी से निकल पड़ा। रेस्क्यू टीम ने रात 3 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और बाद में उसे बुधना डेम में छोड़ दिया ।