झांसी: उन्नाव बालाजी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, अवैध अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Oct 6, 2025 उन्नाव बालाजी रोड पर सोमवार को नगर निगम द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे और फुटपाथों पर अवैध रूप से दुकान लगाकर कब्जा करने वाले लोगों के बीच इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती दिखाते हुए सड़क को बाधित कर रही अस्थायी दुकानों और अवैध ठेलों को हटाया।