झांसी: AIMIM ने राष्ट्रपति से UP सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, कलेक्ट्रेट कार्यालय में DM को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Oct 6, 2025 झांसी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के जिलाध्यक्ष रईस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में बीते 8 वर्षों से मुस्लिम समाज पर अत्याचार और धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाया।