प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व के रूप में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय सहित विद्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही वीर शहीदों को याद कर उनके नारे लगाए गए।