खुरई: मूड़री में फसल काटने आए मजदूर की झोपड़ी में आग, मां-बेटी झुलसीं, बड़ा हादसा टला
Khurai, Sagar | Mar 21, 2026 शुक्रवार देर रात सोते समय मजदूर की झोपडी में लगी आग, ग्रहस्थी का पूरा सामान जला, आग से माँ बेटी झूलसी गनीमत रही बड़ा हादसा टला,डायल 112 ने अस्पताल में कराया भर्ती, शनिवार सुबह 10 बजे मजदूर नन्नू आदिवासी ने बताया कि रात में सोते समय झोपड़ी में आग लग गई आग से पूरा सामान जल गया,बाहर निकालते समय उसकी पत्नी बेला बाई और बेटी निराशा जल गई,जो कपड़े पहने हैं वही बचे हैं