विधान सभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान जारी है । इसी कडी में शनिवार को नवादा बाजार में बहुद्देशीय सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में नवादा बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक चली । पूरे क्षेत्र में यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा।