भीलवाड़ा: भीलवाड़ा बायपास पर लघुशंका करने उतरे ट्रक चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल को रेफर किया गया
पुर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा बायपास पर रविवार शाम करीब 4 बजे लघुशंका करने उतरे एक ट्रक चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।