सिंघिया: बल्लहपुर गांव निवासी राहुल हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई
हसनपुर थाना क्षेत्र के बल्लहपुर गांव निवासी राहुल कुमार की हत्या मामले में रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के एडीजे द्वितीय उमेश कुमार की कोर्ट ने बुधवार को तीन दोषी को हत्या एवं आर्म्स एक्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसमें बिथान थाना क्षेत्र के बहोरबा गांव निवासी रामधनी यादव, भुईधर निवासी संतोष कुमार यादव एवं गुंजन यादव को सजा सुनाई है।