गैरतगंज: देवनगर में विधायक क्रिकेट कप नाइट टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
देवनगर में आयोजित विधायक क्रिकेट कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह, समर्पण और खेल के प्रति उनकी लगन की सराहना की। उन्होंने कहा